Sunday, August 8, 2010

Varsha

बूंदों ने धरती को सींचा,
अंकुर फूटे, कोंपल निकलीं,
पोधों पर ओस की बूंदों से,
इठलाती हुई इक कली खिली !

सब जान गए वर्षा आई,
अपने संग हरियाली लायी,
बेजान सी सूखी सी धरती,
लगती है देखो धुली-धुली !

सौंधी सी ख़ुशबू फैल गयी,
हर ओर घटा के छाते ही,
काले बादल के बीच कहीं,
जब नाच उठी चंचल बिजली !

हर मोर ने पंख पसार दिए,
पपिहों ने कलरव छेड़ दिया,
मेरे भी अन्दर हूक उठी,
जब झूम के लहराई बदली !

वर्षा ने मुझमें भी छेड़े,
कुछ राग नए, कुछ बोल नए,
मेरे मन के भी कोने में,
आशाओं ने करवट ले ली !

new

A new frame....
A new name....
for a new game....
something's changing somewhere.

for what???
and how???
I don't know now....
but, on my lips there's a prayer.

For my aims...
and the wishes...
and the goals...that are there.

Let the change be a push...
and a shove...
but always with a care.

Lest I hurt someone
with my mutterings
and my words...
Let me be true, let me be fair.
Let me be TRUE, let me be FAIR....ALWAYS.